लखनऊ : 2017 में विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में पकड़ रखने वाले कौमी एकता दल की वजह से अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच रार शुरु हुई, नतीजा कौमी एकता दल और समाजवादी पार्टी के बीच हुआ गठबंधन टूट गया और शिवपाल यादव भी पार्टी लाइन से हट गए, मगर अब वही अखिलेश कौमी एकता दल के लिए वोट मांगेंगे, जी हां, बसपा और सपा के बीच हुए गठबंधन में तय हुई संयुक्त रैलियों के कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव गाजीपुर से गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी के लिए रैली करेंगे उनके लिए वोट मांगेंगे.
शाह के बाद योगी की रैली बंगाल में रद्द, अब क्या करेंगे योगी ?
बसपा में हुए शामिल
दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कौमी एकता दल के मुखिया मुख्तार अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी से विलय कर लिया था, पार्टी ने मुख्तार अंसारी के भाई को विधानसभा का टिकट भी दिया था, अब लोकसभा चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी ने मुख्तार अंसारी के दूसरे भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से टिकट दिया है और मायावती और अखिलेश यादव उनके लिए रैली भी करने जा रहे हैं
पहले नहीं था अखिलेश का नाम
खबरों के मुताबिक 13 मई कौ गाजीपुर में पहले सिर्फ मायावती की रैली प्रस्तावित, मगर अब इसे लेकर लगातार कयास लग रहे थे कि अखिलेश यादव अफजाल के लिए प्रचार में आएंगे कि नहीं. अब, आखिरी क्षणों में संयुक्त रैली के मंच पर अखिलेश की मौजूदगी भी तय कर दी गई है. एसपी जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू सिंह यादव ने बताया कि पहले यहां बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली होनी थी लेकिन अब हमारे अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे.
