शाह के बाद योगी की रैली बंगाल में रद्द, अब क्या करेंगे योगी ?

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : छठे चरण के मतदान के बाद अब पार्टियां सातवें चरण के लिए प्रचार में जुट गई हैं, बीजेपी भी पश्चिम बंगाल में जीत के संभावनाओं की तलाश में वहा धुआंधार प्रचार कर रही है, मगर इस बीच खबर आ रही है की सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली रद्द होने के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली रद्द हो गई है. पार्टी के मुताबिक, 15 मई को योगी आदित्यनाथ 3 रैलियां करने वाले हैं. इसमें एक रैली की परमिशन नहीं मिली है. सीएम योगी बुधवार को हावड़ा में दोपहर 12.30 बजे पब्लिक मीटिंग है,  जबकि नॉर्थ कोलकाता में 2 बजे और 3 बजे केएफआर ग्राउंड में जनसभा संबोधित करने वाले थे.

बंगाल में जारी है जंग

बता दें कि छह चरण के मतदान के बाद भी पश्चिम बंगाल में सियासी जंग जारी है. हिंसक झड़प के बाद अब यहां रैली की इजाजत न मिलने का मुद्दा गरमा गया है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत 9 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है. जिसके लिए सोमवार को अमित शाह की 3 रैलियों का कार्यक्रम था. इनमें से एक रैली दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में दोपहर 12.30 बजे होनी थी. लेकिन रैली से कुछ वक्त पहले ही परमिशन रद्द होने की खबर आ गई. साथ ही अमित शाह के हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई. हालांकि, जाधवपुर के अलावा बाकी दोनों रैलियों को इजाजत मिल गई थी.

हार के डर से नहीं दी इजाजत- शाह

हालांकि शाह ने जाधवपुर में रैली रद्द होने पर कहा ‘जयनगर में तो आ गया, लेकिन दूसरी जगह ममता दीदी के भतीजे की सीट थी. वहां पर हमारे जाने से ममता जी डरती हैं. उन्हें डर है कि भाजपा वाले इकट्ठा होंगे तो भतीजे का तख्त उल्टा हो जाएगा. इसलिए उन्होंने सभा की इजाजत नहीं दी.’

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *