मेवे बेच रहे थे कश्मीरी युवक, भगवाधारी लोगों ने पहले दी गालियां, फिर की डंडों की बरसात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः पुलवामा में आतंकी हमले के बाद कश्मीरियों के साथ होने वाले घृणिक अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसी ही एक घटना यूपी राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज पुुल पर देखने को मिली जहां पर मेवा बेचने वाले तीन कश्मीरियों पर कुछ उपद्रवियों ने हमला बोल दिया. हमलावरों ने कश्मीरियों से उनका आधार कार्ड भी मांगा और दिखाने के बाद भी उनकी बेरहमी से पिटाई की. किसी तरह दोनों कश्मीरी युवक जान बचा के वहां से भाग निकले, जबकि एक को पुलिस अपने साथ थाने ले गयी. वहीं वीडियो में ये भी दिख रहा है कि इन गुंडों के द्वारा कश्मीरियों को पीटते हुए देख राहगीरों ने उनके चंगुल से कश्मीरियों को बचाया.

छानबीन के बाद पुलिस ने कश्मीरी युवक को उसके परिचित के हवाले कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

दरअसल कश्मीर के रलोगा निवासी अफजल नाइक ने बताया वो वजीरगंज के गोलागंज इलाके में रहकर सड़कों पर मेवा बेचता है . रोज की तरह बुधवार की शाम अफजल अपने दो साथियों के साथ डालीगंज पुल पर मेवा बेच रहा था . इसी बीच कार सवार तीन से चार लोग वहां पहुंचे और उन लोगों की पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों ने अफजल व उसके दोनों साथियों पर संदिग्ध होने का आरोप लगाते हुए हाथापाई शुरू कर दी . इस बीच आरोपियों ने कश्मीरी युवकों से उनका अधार कार्ड मांगा .

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *