मुशर्रफ का बहुत बड़ा खुलासा- पाकिस्तान सरकार के कहने पर जैश ने भारत में बम धमाके करवाए

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते एक बार फिर बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं, दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट मोड़ पर हैं, मगर इन सबके बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेश मुशर्रफ ने ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद से पाकिस्तान की सारी पोल पट्टी खुल गई है, हालांकि परवेश मुशर्रफ अपनी कही बातों से मुकरने में माहिर हैं, लेकिन इस बार जो उन्होंने खुलासा किया है वो पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन सकता है

‘पाकिस्तान सरकार के कहने पर हुए भारत में हमले’

पाकिस्तानी पत्रकार नदीम मलिक को टेलिफोन पर दिए इंटरव्यू में परवेश मुशर्रफ ने कहा की जैश के खिलाफ की जा रही कार्रवाई सही है, इटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘इसी संगठन ने उनकी हत्या करवाने की कोशिश की थी, यहां तक की भारत में हुए तमाम हमले पाकिस्तान सरकार के कहने पर जैश ए मोहम्मद ने ही किए है’

जैश पर सख्ती से खुश हूं- मुशर्रफ

इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कि मैं हमेशा से जैश को आतंकी संगठन कहता रहा हूं. उसने मुझ पर फिदायीन हमला करवाया, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. मुझे खुशी है कि सरकार इस संगठन के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है, यह कार्रवाई और पहले हो जानी चाहिए थी. बता दें कि दिसंबर 2003 में पाकिस्तान के झंडा चीची में मुशर्रफ के काफिले पर जैश ने फिदायीन हमला करवाया था, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे. तब उन्होंने जैश पर बैन लगाने की दो बार कोशिश की थी.

जैश में शामिल थे आईएसआई वाले

पत्रकार ने पूछा की राष्ट्रपति रहते वक्त आपने क्यों जैश पर कार्रवाई नहीं की, इसपर उन्होंने कहा कि ‘तब के हालात कुछ और थे, तब इसमें हमारे इंटेलिजेंस (आईएसआई) वाले शामिल थे. तब भारत-पाक के बीच जैसे को तैसा वाला रवैया अपनाया जाता था

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *