ब्रेकिंग: आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक़ का इंतकाल
एरा मेडिलक कॉलेज में ली अंतिम सांस
लंबे समय से चल रहे थे बिमार
बीते दिनों सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते हुए थे अस्पताल में भर्ती
एरा मेडिकल कॉलेज में 10 बजे ली अंतिम सांस
बेटे सिब्तैन नूरी ने दी मौलाना कल्बे सादिक के इंतकाल की सूचना
आपसी भाईचारा, मोहब्बत और शिक्षा को बढ़ावा दिया
डॉ. कल्बे सादिक को पूरी दुनिया आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते शिया धर्म गुरु के रूप में जानती है, उन्होंने हर बात में शिक्षा को भी बढ़ावा दिया, विदेशों में मजलिस पढ़ने जाते थे और मोहब्बत का पैगाम देते थे. देश-विदेश में ख्यातिप्राप्त डॉ. सादिक शिक्षा और खासकर लड़कियों व निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहे. यूनिटी कालेज और एरा मेडिकल कालेज के संरक्षक भी थे।
