लखनऊ : लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान तो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं, लेकिन अब राजनीतिक दलों की निगाहें दूसरे चरण पर टिक गई है. दूसरे चरण के मतदान से पहले मायावती ने बजरंग बली और अली वाले मामले पर बड़ा बयान दिया है.
पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामनवमी के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा कि बजरंग बली और अली का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहें. मायावती ने अपने ट्विटर पर लिखा,’रामनवमी की देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें तथा उनके जीवन में सुख व शान्ति की कुदरत से प्रार्थना. ऐसे समय में जब लोग श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं तब चुनावी स्वार्थ हेतु बजरंग बली व अली का विवाद व टकराव पैदा करने वाली सत्ताधारी ताकतों से सावधान रहना है.’3
मेनका की मुसलमानों को धमकी, आपके बिना भी जीत रही हूं, काम कराना है तो वोट देना!
वोट दो वरना…श्राप दे दूंगा
