नई दिल्ली : सोमवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई, फोन पर हुई बातचीत के दौरान अमेरिकन राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को नए साल की शुभकामनाएं दी, रिटर्न विस करते हुए पीएम मोदी ने भी ट्रंप को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी.
अफगानिस्तान पर मांगा सहयोग
बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ गहरी होती जा रही दोस्ती पर खुशी जाहिर की, इसपर पीएम ने आभार व्यक्त किया और अफगानिस्तान में अमेरिका का सहयोग मांगा. दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी और ट्रंप ने प्रतिबद्धता जताई.
बता दें कि.हाल ही में अमेरिकन राष्ट्रपति ने पीएम मोदी पर अफगानिस्तान मुद्दे पर तंज कसा था.ट्रंप ने कहा था कि अफगानिस्तान किसी एक देश की जिम्मेदारी नहीं, कई देशों को एक साथ मिलकर इसकी जिम्मेदारी संभालनी होगी. इस दौरान ट्रंप ने अमेरिकी खर्चे को लेकर भी भारत पर निशाना साधा था
शिखर सम्मेलन को सराहा
बातचीत के समय उन्होंने नई वार्ता व्यवस्था और भारत, जापान और अमेरिका के बीच पहले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की प्रशंसा की, पीएम मोदी और ट्रंप ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर समन्वय के अलावा रक्षा, आतंकवाद रोधी कदम और ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की भी सराहा.
मैं भारत से प्यार करता हूं
बता दें कि. पिछले साल जब सितंबर में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान एख दूसरे का हाल-चाल जाना था. तब अमेरिकन राष्ट्रपति ने कहा था कि, ‘मैं भारत से प्यार करता हूं, मेरे मित्र पीएम मोदी को मेरा अभिवादन भेजिएगा’
