LIVE: मुलायम ने लिया आजम खान का पक्ष, कहा- भीख मांगकर, चंदा जमाकरके बनवाई है यूनिवर्सिटी

अपना लखनऊ

लखनऊ: यूपी उपचुनावों से पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबंधित किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह यादव के साथ सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे.

आजम खान के पक्ष में कहीं बातें
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि रामपुर में आजम खान ने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने बड़ी मेहनत से भीख मांगकर और चंदे से जौहर यूनिवर्सिटी बनाई. राज्य सरकार को घेरते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा, मात्र दो बीघा जमीन के लिए आजम खान पर इतने मुकदमे और धाराएं लगाना सही नहीं है.

  • आजम खान संघर्ष वाले समाजवादी हैं
  • गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले आजम जालिम कैसे?
  • आजम को अपमानित करने वालों और अपमानित करने वालों के खिलाफ आंदोलन के लिए खड़े हों
  • मैं खुद आजम के लिए आंदोलन करुंगा
  • कल परसों से शुरू करेंगे आंदोलन
  • बीजेपी के कुछ नेता भी कह रहे हैं कि, आजम के साथ गलत हो रहा है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *