मुलायम सिंह के बेटे, अखिलेश के भाई, अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन, मौत की वजह का खुलासा…!

अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

Lucknow: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (MULAYAM SINGH) के परिवार में एक बड़ी दुखद घटना हुई है. मुलायम सिंह यादव ( MULAYAM SINGH YADAV ) के छोटे बेटे, अखिलेश यादव ( AKHILESH YADAV) के छोटे भाई और महिला आयोग की सदस्य अपर्णा यादव (APARNA YADAV) के पति प्रतीक यादव ( PRATIK YADAV) का अचानक निधन हो गया है. लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनको मृत घोषित किया गया. प्रतीक यादव मात्र 38 साल के थे. उनकी पत्नी अपर्णा भी इस खबर के बाद असम से लौट रही हैं ।

क्या हुआ था?

सुबह तड़के अचानक से प्रतीक यादव की मौत की खबर  आई तो सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक शोक की लहर दौड़ गई. हर कोई जानना चाहता था कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि, मात्र 38 साल की उम्र में ऐसा हो गया. अभी उनकी मौत की वजह और कारण का पता नहीं चल पाया है. उनके शव को KGMU में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. उसके बाद ही कुछ सामने आ पाएगा ।

प्रतीक यादव का परिचय

प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे, प्रतीक राजनीति से दूर रहकर फिटनेस का कारोबार संभालते थे. लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे. ‘जीव आश्रय’ संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स की सेवा भी करते थे. महिला आयोग की वर्तमान में सदस्य अपर्णा बिष्ट उनकी पत्नी हैं और वो भारतीय जनता पार्टी में हैं।

विवाद की खबरें भी आई थीं

हाल ही में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव में दोनों के बीच विवाद की खबरें भी आई थीं. जब प्रतीक ने एक बड़ा लंबा-चौड़ा मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. दोनों के बीच तलाक तक की खबरें सुर्खियों में रही थीं हालांकि, बाद में इसका खंडन किया गया था. साल 2011 में दोनों की शादी हुई थी.

अखिलेश यादव ने जताया दुख

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

अखिलेश यादव का ट्वीट
अखिलेश यादव का ट्वीट

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *