‘चौकीदार’ के आते ही भाग खड़े हुए नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी: राजनाथ सिंह

अपना चुनाव अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : लोकसभा चुनावों के प्रचार में जुटे बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा, ‘नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी ने तब तक भारत नहीं छोड़ा जब तक कांग्रेस सरकार यहां थी. जब उन्होंने देखा कि यह सरकार सत्ता से बाहर हो गई है और एक नया ‘चौकीदार’ आया है, एक ‘चोक्कना’ (अलर्ट) चौकीदार तो वह भारत से भागकर दूसरे देश चले गए.

इंदिरा, राजीव और राहुल दे रहे हैं ये नारा
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी नेहरूजी के ज़माने से ग़रीबी हटाने की बात करती रही है. उनके बाद इंदिरा और राजीव भी ग़रीबी हटाने की बात करते रहे. अब राहुलजी भी ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं. मेरा मानना है कि भारत को कांग्रेस मुक्त बना दिया जाए तो गरीबी खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *