बसपा पर मेनका गांधी का प्रहार, कहा- ‘सिर्फ टिकट नहीं बल्कि दलितों की पूंजी भी मिलती है’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

सुल्तानपुर: लोकसभा चुनावों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहीं बीजेपी नेता मेनका गांधी लगातार बसपा पर हावी हो रही हैं. मायावती पर टिकट बेचने का आरोप लगाने के बाद मेनका गांधी ने कहा कि बसपा में टिकट बिकते हैं, ये खुद इसे नहीं छिपाते वो खुद गर्व से बोलते हैं की हां हम टिकट बेचते हैं आकर के खरीदो. क्योंकि हम उसके साथ एक पूंजी दे रहे हैं दलितों की.

रैली में किया पति संजय गांधी का जिक्र
इस दफा टिकट बिके हैं 15 करोड़ रुपए में, मैं पूछती हूं जिस आदमी ने पंद्रह करोड़ में टिकट खरीदा है उसके ऊपर से वो बंदूक धारी है तो वो पंद्रह करोड़ रुपए वो वापस कैसे वसूलेगा. मेरे पति ने मुझे छोड़ा था दो बेड रूम का छोटा सा घर और आठ लाख रुपए में.

मेनका गांधी की रैली में नहीं जुट पाई भीड़, तो गुस्से में फेंक दिया माइक और…

गुरुवार को जयसिंहपुर विधानसभा के बरौसा में सभा को संबोधित करते हुए  मेनका गांधी ने आगे कहा मैं पूछती हूं क्या सुल्तानपुर एक कुंआ है? जिसमें से पानी निकालते जाओ, निकालते जाओ ताकि सब लोग प्यासे रहे और आपसे इलेक्शन के पैसे वसूले. ऐसे नहीं होगा. जो इलेक्शन में खड़ा हो वो शराफत से आए देने के लिए. हम लोग कुछ लेने के लिए नही आए. मेरी तो बिल्कुल कोई दिलचस्पी नहीं न कोई पैसों में न कोई चीजो में. मेरे पति ने मुझे छोड़ा था कुल मिलाकर एक छोटा से घर दो बेड रूम का और आठ लाख रुपए. वो आठ से मैने एक अस्पताल बनाया जो अभी 35 साल से दिल्ली में संजय गांधी के नाम पर चल रहा है.

सुल्तानपुर से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *