नोएडाः नौकरी तलाश कर रहे युवाओं को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) एक सुनहरा अवसर दे रहा है. एनएमआरसी ने 199 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है, इसमें स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन अस्सिटेंट पद के लिए आवेदन मांग गए हैं. इन पदों पर 18 से 32 वर्ष के लोग ही आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर निकली है वेकैंसी
अधिकारियों ने बताया कि जिन पदों के लिए नौकरियां निकाली गईं हैं इनमें स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन अस्सिटेंट, सिविल-मैकेनिकल-इलेक्ट्रीकल व इलेक्ट्रोनिक्स में जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर-फिटर, मेंटेनर-इलेक्ट्रीशियन, मेंटेनर-रेफरी और एसी मैकेनिक, मेंटेनर इलेक्ट्रोनिक और मैकेनिक के अलावा एकाउंटस अस्सिटेंट, ऑफिस अस्सिटेंट आदि पदों के लिए नौकरियां निकाली गईं हैं. सबसे ज्यादा मेंटेनर/इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिक के लिए 90 पद हैं.
इनके अलावा मेंटेनर/इलेक्ट्रीशियन के लिए 30 व कस्टमर रिलेशन अस्सिटेंट पद के लिए 14 पद हैं. इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर 21 अगस्त तक www.nmrcnoida.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
