नई दिल्ली : मोदी सरकार महिलाओं के कायाकल्प के वादे को निभाने का पूरा वादा कर रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर मोदी सरकार तीन तलाक विधेयक आज लोकसभा में पेश करने वाली है. लोकसभा में तीसरी बार पेश किए जा रहे है इस बिल को पास कराने के लिए सरकार पूरी तरह से कमर कस ली है. बीजेपी की ओर से सभी सांसदों को व्हिप जारी कर लोकसभा में पेश रहने के लिए कहा गया है.
मोदी ने की थी कांग्रेस से अपील
संसद के पहले सत्र में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से अपील भी की थी कि वो समान नागरिक संहिता और शाहबानो केस की तरह ये मौका हाथ से गंवाए.
तीन तलाक बिल को लेकर बवाल
तीन तलाक विधेयक में एक साथ तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिए जाने यानी तलाक-ए-बिद्दत को अपराध करार दिया गया है. साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है. तीन तलाक देने वाले अपराधी ठहराने वाला यही हिस्सा विवादास्पद मुद्दा बना हुआ है. इसी के चलते यह बिल पिछली बार राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था.
