हाजी अलीम के जाने से कमजोर हुई BSP, आखिरकार क्या है मौत का राज?

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर : बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट विधायक रहे हाजी अलीम की मौत से जिले में हड़कंप मच गया है, लगातार दो बार बसपा के टिकट पर जीते हाजी अलीम की मौत का मामला अब हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा हुआ है. पहले हाजी अलीम की मौत की वजह जहां ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा था वहीं बाद में पता चला कि, उनकी कनपटी पर गोलियों के दो निशान हैं. पुलिस ने अलीम के कमरे से एक विदेशी पिस्टल और दो खोखा कारतूस  बरामद किए हैं.फॉरेसिंक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. हाजीअलीम के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं.

विधायक की मौत की उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने दावा किया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हत्या या आत्महत्या का मामला साफ हो जायेगा लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद शव दफना भी दिया गया लेकिन उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.बता दें कि, पूर्व विधायक हाजी अलीम गाजी रात लगभग 2 बजे बाहर से आकर अपने बुलन्दशहर स्थित आवास पर बने बैडरूम में सोने गये थे, लेकिन सुबह जब 12 बजे तक नही उठे तो नौकर जंगले की ग्रिल तोडकर कमरे में घुसा वहां उसे हाजी अलीम का खून से लथपथ शव मिला जिसकी सूचना उसने परिजनों की दी.

इधर विधायक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर जमा हो गया. तमाम राजनीतिक दलो के लोगों ने भी उनके आवास पर पहुंच कर शोक प्रकट किया. गौरतलब है कि, हाजी अलीम साल 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर बुलंदशहर सदर सीट से विधायक रहे थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *