अब से थोड़ी देर में यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार, ये हैं संभावित नए मंत्रियों के नाम…

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: आखिरकार लंबे समय से चल रही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की जद्दोजहद को विराम लगा है. अब से थोड़ी देर में योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. नए मंत्री शपथ लेंगे. हालांकि, अब कयास इस बात को लेकर लगाए जा रहे हैं कि, कौन जाएगा बाहर और कौन होगा शामिल. फिलहाल जिन नामों की चर्चा चल रही हैं उनके मुताबिक सरकार ने चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की है…।

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार में जो मंत्री शपथ लेंगे, उनमें ये सम्भावित नाम शामिल हैं

1) जितिन प्रसाद (शहाजहांपुर) – (ब्राह्मण – सवर्ण)

2) संगीता बलवंत बिंद (ग़ाज़ीपुर) – (मल्लाह ओबीसी)

3) धर्मवीर प्रजापति (आगरा) – (कुम्हार – ओबीसी)

4) पलटूराम (बलरामपुर) – (अनुसूचित जाति)

5) छत्रपाल गंगवार (बरेली) – (कुर्मी – ओबीसी)

6) दिनेश खटिक (मेरठ) – (दलित – एससी)

7) संजय गौड़ (सोनभद्र) – (अनुसूचित जनजाति – एसटी)

संजय निषाद पर निगाहें

इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबकी निगाहें निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद पर जमी हैं जो चुनाव से पहले लगातार मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर एक तरह से प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे थे. हालांकि, उन्होंने खुद ही कहा है कि, उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार का न्यौता नहीं मिला है।

अपना उत्तर प्रदेश से जुड़ें-
Youtube Link-
https://www.youtube.com/c/ApnaUttarpradesh/featured
FB Link–
https://www.facebook.com/ApnauttarpradeshOfficial-259836825905214
Twitter Link–
https://twitter.com/ApnaUpradesh
हमसे जुड़े रहने के लिए चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *