अलीगढ़ में भी है ऑस्कर विनर शार्ट फिल्म ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ की कहानी

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : हाल ही में हापुड़ जिले के गांव काठी खेड़ा में सबला महिला उद्योग समिति पर बनाई गई शार्ट फिल्म ने ऑस्कर पुरस्कार जीता है, लेकिन आपको जानकर गर्व होगा की, ऐसी ही कहानी जवां के मंजूरगढ़ी में भी है, यहां भी कुछ महिलाएं सेनेटरी पैड तैयार कक घर-घर जाकर बेचती हैं और नारी स्वास्थ्य जागरुकता फैलाती हैं

 2015 में की शुरुआत
दरअसल, 4 साल पहले आईएएस काजल सिंह ने पंचायत राज विभाग की ओर से सेनेटरी पैड उत्पादन की शुरुआत कराई थी, जिसके तहत 2015 में मंजूरगढ़ी में भी उद्योग फैक्ट्री खोली गई, फैक्ट्री में जलालपुर की तीन व मंजूरगढ़ी की दो महिलाओं को जोड़ा गया, सबसे पहले इन महिलाओं को पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और बाद नें घर जा जाकर पैड बेचने की ट्रेनिंग दी गई.

यह भी पढ़ें ; अयोध्या में टूट रही थी मस्जिद, ‘रो रहे थे राष्ट्रपति, सो रहे थे प्रधानमंत्री’

रोजाना बनाती हैं 1 हजार पैड
बताया जा रहा है अब ये महिलाएं रोजाना एक हजार से अधिक पैड तैयार करती हैं, जिसके बाद ये महिलाओं गांव-गांव जाकर इन्हें बेचती हैं और ग्रामीण महिलाओं को जागरुक करती हैं, ये महिलाएं स्कूल कॉलेज जाकर भी लड़कियों को जागरुक करती हैं, इस काम के लिए पंचायत राज विभाग इन्हें बतौर सेलेरी 3500 रुपए महीना देता है.

शुरुआत में हुई थी परेशानी
पैड बनाने वाली महिलाओं का कहना
है कि शुरुआत में थोड़ी बहुत शर्म महसूस होती थी, मगर अब कोई परेशानी नहीं आती, इस काम के लिए अब परिवार भी सहयोग करता है.

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *