नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, चीन, इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाद भारत में भी कोरोना के आंकड़े लगतार बढ़ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि, मंगलवार रात 12 बजे से पूरा देश लॉकडाउन रहेगा. देश में ये लॉकडाउन 21 दिन यानि 14 अप्रैल तक रहेगा.
क्या-क्या बोले पीएम मोदी
‘आज रात 12 बजे से देश में लॉकडाउन’
पूरी तरह से पाबंदी लगाई जा रही-पीएम
ये कर्फ्यू ही है- पीएम मोदी
जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त लॉकडाउन
जनता कर्फ्यू से एक कदम आगे है- पीएम
देश में जहां भी हैं वहीं रहे – पीएम मोदी
‘21 दिनों तक देश में संपूर्ण लॉकडाउन’
21 दिन का समय बहुत अहम है- पीएम
नहीं संभल तो 21 साल पीछे जाएंगे-पीएम
आपका परिवार और देश पीछे जाएगा-पीएम
नहीं संभले तो देश तबाह हो जाएगा-पीएम
घर में रहे, घर में रहें, एक ही काम करें-PM
घर में लक्ष्मण रेखा खींचे- पीएम मोदी
संक्रमित व्यक्ति का पता नहीं चलता-PM
शुरू में संक्रमित का पता नहीं चलता-PM
को-कोई, रो-रोड पर, ना- ना निकले-पीएम
लक्षण दिखने में कई-कई दिन लगते हैं-PM
‘एक संक्रमित व्यक्ति सैकड़ों को फैलाता है’
67 दिन में 1 लाख संक्रमित लगे- पीएम
2 लाख संक्रमित होने में 11 दिन लगे- PM
3 लाख संक्रमित होने में 4 दिन लगे- PM
चीन, ईरान, इटली, फ्रांस में हालात बेकाबू
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं वाले देश बेहाल
कोरोना को नहीं रोक पाए- पीएम मोदी
‘कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग’
कोरोना का संक्रमण रोकना है- पीएम मोदी
कोरोना के फैलने की चेन को रोकना है-PM
ये संकल्प बार-बार मजबूत करना है-पीएम
जान है तो जहान है – पीएम मोदी
हाथ जोड़कर प्रार्थना है, घरों में रहें-PM
‘एक-एक जीवन को बचाने के लिए संघर्ष’
‘आवश्यक सामग्री की सप्लाई नहीं रुकेगी’
सेवा से जुड़े लोगों के बारे में सोचिए-पीएम
‘मीडिया, पुलिसकर्मियों के लिए प्रार्थना करें’
15000 करोड़ रुपए का प्रावधान- पीएम
‘कोरोना पर 15 हजार करोड़ का प्रावधान’
‘खतरे से निपटने को 15000 करोड़ का प्रावधान’
किसी भी तरह की अफवाह से बचे-पीएम
‘बिना डॉक्टरों की सलाह से कोई दवा न लें’
अफवाह और अंधविश्वास से बचे-पीएम
अपना और अपनों का ख्याल रखें-पीएम
