PM Modi in UP Meerut Live Updates News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की सौगात देंगे. पीएम क्रांति के साथ-साथ खेलों को जोड़कर मेरठ और आसपास के जिलों को बड़ा संदेश देना चाहते हैं. पीएम ने यहां औघड़दानी की आराधना करने के बाद शहीदों को नमन किया. इसके बाद वह सलावा के लिए रवाना हुए. यहां पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने से पहले खिलाड़ियों से संवाद किया.
प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक संभाला और मेरठ की जनता को संबोधित किया. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर उन सभी सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है.
