LIVE UPDATES: पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया शिलान्यास, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

Noida International Airport Foundation Stone: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में गौतम बुद्ध नगर स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया. इस मौके पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जेवर अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर आ गया है और इसका लाभ यूपी की जनता के साथ दिल्ली एनसीआर को भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज एक से बढ़कर एक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है.

बेहतर सड़कें, रेलवे और एयरपोर्ट सिर्फ इंफ्रा प्रोजेक्ट नहीं होते, बल्कि ये पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देते हैं. लोगों का जीवन बदल देते हैं. गरीब हो या मध्यम वर्ग… हर किसी को इसका बहुत-बहुत लाभ मिलता है. इंफ्रा प्रोजेक्ट की ताकत और बढ़ जाती है, जब उनके साथ सीमलेस और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी हो. जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के हिसाब से एक मॉडल बनेगा.

LIVE UPDATES:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर पहुंच गए हैं. यहां वो एयरपोर्ट के लिए भूमि पूजन करेंगे. उसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

गौतम बुद्ध नगर के जेवर में पीएम मोदी के आगमन को लेकर भव्य तैयारी की गई है. जगह-जगह पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उड़ते हुए प्लेन का मॉडल बनाया गया है.

पीएम मोदी कुछ ही देर में एयरपोर्ट के भूमि पूजन के लिए पहुंचने वाले हैं. यह एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा और फर्स्ट नेट जीरो एमिशन एयरपोर्ट होगा यानी प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त. लोकेशन के लिहाज से देखें तो जेवर एयरपोर्ट आगरा से 130 किलोमीटर और दिल्ली से महज 72 किलोमीटर दूर होगा. ग्रेटर नोएडा से 28 किलोमीटर और नोएडा से 40 किमी दूरी होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *