नए साल से पहले वाराणसी और गाजीपुर को तोहफा देंगे पीएम मोदी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : नए साल के जश्न से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गाजीपुर को तोहफा देने वाले हैं. नए साल पर तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री आज नरेंद्र मोदी गाजीपुर और वाराणसी का दौरा करने वाले हैं. वाराणसी में नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशियाई केंद्र सहित 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा.

गाजीपुर में जारी होगा डाक टिकट
वाराणसी को तोहफा देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे. इसके साथ ही 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे.

पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर

– पीएम मोदी दोपहर 12.20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से आरटीआई ग्राउंड में बने हेलिपैड पर पहुंचेंगे.

– यहां से दोपहर करीब 12.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.

– कार्यक्रम स्थल पर महाराजा सुहेलदेव पर स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे.

– टिकट जारी करने के बाद मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे.

– पीएम मोदी करीब एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.

– दोपहर में 1.35 बजे वह कार्यक्रम स्थल से हेलिपैड के लिए रवाना होंगे.

– दोपहर 1.45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे.

– गाजीपुर के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे.

– दोपहर 2.30 बजे पीएम मोदी इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट देश को समर्पित करेंगे.

– 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा.

– दीनदयाल हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.

– पीएम यहां पूर्वांचल के लगभग दो हजार हस्तशिल्पियों और उद्यमियों से संवाद करेंगे.

– इसी दौरान पीएम मोदी दो हजार करोड़ रुपये ऋण के चेक भी वितरित करेंगे.

– दोपहर में करीब 3.45 बजे ODOP की रीजनल समिट में शिरकत करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *