CAA प्रोटेस्टः संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए खुद आगे आए लोग

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहरः नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरन की चपेट में आए बुलंदशहर जिले के आरोपियों को प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा रहा है. हिंसा, प्रदर्शन के बीच बुलंदशहर से एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिले की संपत्ति को नुकसान पर हुए दुख जाहिर करते हुए डीएम ने 6.27 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा है.

डीएम से लोगों ने किया खास वादा
संपत्ति को ठीक कराने के लिए डीएम द्वारा भेजे गए डिमांड ड्राफ्ट के बाद समुदाय के लोगों ने वादा किया है कि वह दोबारा क्षेत्र में हिंसा नहीं होने देंगे. लोगों की ओर किए गए वाद के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे ‘पश्चाताप का स्वैच्छिक कदम’ बताया है.

कब हुई थी हिंसा
उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर के उपरकोट क्षेत्र में 20 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. कोतवाली शहर क्षेत्र में एक स्थानीय नेता शकीलुल्लाह और मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को यह ड्राफ्ट सौंपा. साथ ही भविष्य में कभी ऐसा नहीं होने देने का वादा किया है. एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, ‘यह एक सकारात्मक कदम है। इसने हमें दंगाइयों को नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस भेजने की लंबी प्रक्रिया से बचा लिया है.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *