बरेली: नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से सूबे में चालान कटने की ऐसी-ऐसी वजह सामने आ रही हैं कि, कई बार तो लगता है कि, आखिर ये हो क्या रहा है. कैसे पूरे सिस्टम का मजाक बनवाया जा रहा है. कैसे सरकार की कोशिश में पलीता लगाया जा रहा है. क्योंकि, अझब गजब चालान की चकल्लस जब मीडिया और सोशल मीडिया पर पहुंचती है तो सरकार और सिस्टम क जमकर माखौल उड़ाया जाता है. ऐसी ही अजब-गजब और हास्यपद घटना को अंजाम दिया है बरेली पुलिस ने.
कार चालक का हेलमेट ना पहनने पर काटा चालान
दरअसल, बरेली के रहने वाले अनीस नरुला नाम के शख्स ने नेट पर देखा कि, उनकी कार का 500 रुपए का चालान काट दिया गया है और चालान का जो कारण लिखा है उसमें हेलमेट ना पहनना बताया गया है. कार का चालान हेलमेट ना होने पर कटने के कारण अनीस हैरान रह गए. उन्होंने इस मामले में एसपी ट्रेफिक से मिलकर शिकायत दर्द कराई.
सिविल और ट्रैफिक में आरोप प्रत्यारोप, फिर बताई तकनीकी गड़बड़ी

इस कारनामें के बाद पुलिस विभाग बैकफुट पर आ खड़ा हुआ है. क्योंकि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि, ये चालान सिविल पुलिस ने काटा है. वहीं बाद में कहा गया कि, ये गड़बड़ी तकनीकी कारण से हुई है.वहीं सोशल मीडिया पर लोग इश घटना को लेकर पुलिस पर चुटकुले बना रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि, कार में हेलमेट लगाना है तो क्या अब साइकिल पर भी हेलमेट और डीएल जरुरी होगा.
