यूपी पुलिस ने आजम खान के नाम दर्ज किया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

रामपुरः उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट (Rampur loksabha seat) से सांसद और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही है. जौहर यूनिवर्सिटी भूमि अधिग्रहण मामले से लेकर भूमाफिया तक घोषित किए जा चुके आजम खान पर नया मामला दर्ज किया गया है. आजम खान पर तोड़फोड़ करने और लूट के आरोप में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

2013 मामले में दर्ज हुआ है मुकदमा
जानकारी के मुताबिक, आजम खान पर नया केस 2013 के एक मामले में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और 16,500 रुपए लूटने के विरोध में दर्ज किया गया है. सिविल लाइन थाने के पुलिस अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में आजम खान के साथ तत्कालीन इंस्पेक्टर आलेहसन, तत्कालीन जिला सहकारी संघ के चेयरमैन मास्टर जाफर और तत्कालीन सहकारी संघ के सचिव कामिल खां पर भी मामला दर्ज कर छानबीन की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ें : उपचुनाव और आजम खान के बीच मझधार में फंसे अखिलेश यादव!

अब तक 83 केस हुए आजम खान पर दर्ज
अब इसे किस्मत कह लीजिए या बुरा वक्त वर्तमान में आजम खान ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसकी कल्पना करना भी किसी सांसद या नेता के मुश्किल है. यूपी पुलिस अब तक आजम खान पर 83 मुकदमे दर्ज कर चुकी है. इस केस के बाद आजम खान देश के ऐसे पहले सांसद बन गए हैं जिन पर इतने आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से अधिकांश मुकदमे उनके हाल ही में सांसद बनने के बाद दर्ज हुए हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *