प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान से राखी बांधने आई है ये बहन, साथ लाई है खास तोहफा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : इस बार 15 अगस्त बेहद ही खास है. स्वतंत्रता दिवस होने के साथ-साथ देशभर में रक्षा बंधन भी इसी दिन मनाया जाएगा. रक्षा बंधन एक बेहद ही पवित्र त्यौहार होता है जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सलामती और लंबी आयु की दुआ मांगती है. वहीं भाई भी जिंदगी भर बहन की रक्षा करने का वादा करता है. पूरे देश में रक्षा बंधन की तैयारियां जोरों पर है.

दिल्ली पहुंची मोदी की पाकिस्तानी बहन
वैसे तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर साल राखी बांधने के लिए कई महिलाएं आती है. लेकिन उन सब में सबसे खास हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंह बोली बहन कमर जहां. हर साल की तरह वो इस साल भी अपने भाई के हाथों में राखी बांधने के लिए तैयार है. वो पीएम मोदी को राखी बांधने के लिए दिल्ली भी पहुंच चुकी है.

24 सालों से बांध रहीं है राखी
ये भाई-बहन का रिश्ता बेहद ही खास है. कमर जहां प्रधानमंत्री की मुंह बोली बहन है. वो पीएम को पिछले 24 सालों से राखी बांधती आ रही है और वो कल यानि 15 अगस्त को भी उनकी कलाईयों पर राखी बांधने के लिए दिल्ली आई है. कमर जहां पीएम मोदी को तब से जानती है जब वो बीजेपी के कार्यकर्ता थे. वो तब से ही उन्हें हर साल रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने आती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे बहुत प्यार करते है. वो रक्षाबंधन के दिन कमर जहां से राखी बंधवाने के लिए मुलाकात जरूर करते है.

पीएम मोदी के लिए लाई है खास तोहफा
कमर जहां ने पीएम मोदी के साथ अपने रिश्ते पर बोलते हुए कहा कि मोदी उन्हें बहुत प्यार करती है और उनकी हर चीज का बहुत ख्याल भी रखतें है. उन्होनें आगे कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी से मिलकर उतनी ही खुशी होती है जितनी किसी बहन को अपने भाई से मिलने पर होती है. साथ ही कमर जहां ने ये भी बताया कि वो अपने भाई के लिए इस रक्षा बंधन पर एक खास तोहफा भी लेकर आई है.

‘गर्व है कि मैं उनकी बहन हूं’
कमर जहां ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होती है पीएम मोदी उनके भाई है. उन्होनें कहा कि मुझे गर्व है कि मैं पीएम मोदी की बहन हूं. जब वो बीजेपी के कार्यकर्ता थे मैं तबसे उनके लिए दुआ करती थी कि वो सीएम बनें, जब वो सीएम बनें तो मैंने उनके पीएम बनने के लिए दुआ की. अब जब वो पीएम बन गए है तो मैं दुआ करती हूं कि उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाए.

‘पीएम बनकर देशवासियों को दिए कई तौहफे’
कमर जहां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कई तौहफे दिए है. हाल ही में उन्होनें ट्रिपल तलाक बिल पास करवाकर मुस्लिम बहनों को एक खास तौहफा दिया है. इसके अलावा कश्मीर से धारा 370 हटाकर उन्होनें कश्मीर के लोगों को सही मायने में आजादी दी है.

‘खुशकिस्मत हूं कि हिंदुस्तान में हूं’
बता दें कि कमर जहां फिलहाल अहमदाबाद में रह रहीं है लेकिन वो इससे पहले पाकिस्तान के कराची में अपने परिवार के साथ रहती थी. लेकिन जब वो अपनी मां के साथ एक बार भारत आई थी उसके बाद से ही वो बस यहीं की होकर रह गई. जिस पर बात करते हुए कमर जहां ने कि शायद मेरे नसीब में हिंदुस्तान ही था, मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं भारत में हूं ना कि पाकिस्तान में. मुझे भारत में आकर बहुत खुश हूं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *