जेठानी के साथ POOL PARTY में प्रियंका चोपड़ा ने बांधा समा, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक परचम लहरा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कभी प्रियंका की निक जोनस के साथ तस्वीरें वायरल होती हैं, तो कभी स्टाइलिश लुक के लिए. इस बार प्रियंका का बिकनी अवतार सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

View this post on Instagram

Priyanka in Miami #priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Charts ✨ (@priyankacharts) on

ब्राउन कलर के स्विमिंग सूट में आईं नजर
इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ ब्राउन कलर के स्विमिंग सूट में नजर आ रही हैं. बता दें, इन दिनों प्रियंका अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मियामी पहुंची हैं. प्रियंका की वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह अपनी जेठानी के साथ पूल पार्टी एन्जॉय करती दिख रही हैं.

पिछले दिनों हुई थीं ट्रोल
बता दें, हाल ही में प्रियंका को अपनी एक तस्वीर के कारण ट्रोल होना पड़ा था. दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका सिगरेट पीते नजर आ रही थीं, जिसके चलते लोग उन पर जमकर भड़के थे. इस तस्वीर में प्रियंका को साफतौर पर सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता गया था, इतना ही नहीं तस्वीर में उनकी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनास को भी इस सिगार पीते हुए देखा गया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *