लखनऊ के इस इलाके में होगा प्रियंका गांधी का आशियाना

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok sabha election) में मिली हार के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) पार्टी में जान फूंकने की हर संभव कोशिश कर रही हैं. 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई कसर ना रहे इसके लिए प्रियंका ने प्लान उत्तर प्रदेश तैयार किया है, प्लान के तहत वो अपना अधिकांश समय उत्तर प्रदेश में ही बिताएंगी. लिहाजा लखनऊ में उनके लिए एक आलीशान घर का इंतजाम किया गया है.

रिहाइशी इलाके में है घर
पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल के एक करीबी रिश्तेदार के गोखले मार्ग पर स्थित मकान को अपनी रिहाइश के तौर पर पसंद किया है और वह जब भी लखनऊ आएंगी तो इसी घर में ठहरेंगी. यह घर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर है और अब यहां शीला कौल के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता.

यह भी पढ़ेंः राज बब्बर का दौर खत्म, प्रियंका गांधी के इस चहेते को मिली उत्तर प्रदेश की कमान

2 अक्टूबर को इसी घर में रहीं थी प्रियंका
कांग्रेस (Congress) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) जब पिछली दो अक्टूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिये लखनऊ (Lucknow) आयी थीं तो हवाई अड्डे से सीधे उसी मकान में गयी थीं और वहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद पदयात्रा के लिये शहीद स्मारक पहुंची थीं. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका को अपना ठिकाना मिल गया है और अब वह उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) को ज्यादा समय देंगी और यहां बार-बार आयेंगी.

गोमतीनगर में भी तलाशा गया था घर
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले गोमतीनगर में भी प्रियंका के लिये ऐसे मकान की तलाश की जा रही थी, जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त हो. प्रियंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की सुरक्षा प्राप्त है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *