‘बिटिया’ लगाएगी कांग्रेस का बेड़ा पार, प्रियंका गांधी को बड़ा प्रभार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन से बाहर की गई कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है. लंबे समय से चली आ रही कार्यकर्ताओं की मांग पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस में प्रियंका गांधी को बड़ा पद दिया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियांका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है. इसके अलावा प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है.

पहली बार मिला प्रभार
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंकां गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की लंबे समय से मांग करते रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी इससे पहले रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांध का प्रचार-प्रसार करती रही हैं लेकिन ये पहली बार है कि, पार्टी ने औपचारिक तौर पर कोई पद और प्रभार दिया है.

राहुल गांधी का बयान
प्रियंका गांधी की ताजपोशी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि, मेरी बहन साथ आएगी तो और अच्छा होगा, कांग्रेस अब फ्रंटफुट पर खेलेगी, मुझे यकीन है कि, वो लंबी पारी खेलेंगी क्योंकि मेरी बहन बहुत कर्मठ है.

2019 का ‘मास्टर स्ट्रोक’
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जब कांग्रेस को यूपी में सपा-बसपा ने गठबंधन से बाहर कर दिया है. ऐसे में पूर्वी यूपी की कमान प्रियंका को सौंपकर कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक चला है. क्योंकि, यूपी में किनारे लग चुकी कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए किसी बड़े चेहरे की जरुरत थी. प्रियंका के पास अमेठी रायबरेली में प्रचार का अनुभव भी है. यूपी के कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव भी समय-समय पर दिखाई देता रहा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के मुताबिक कांग्रेस यूपी में दमखम के साथ लड़ेगी.

पूर्व में प्रियंका, पश्चिम में ज्योति
प्रियंका गांधी के कांग्रेस में आने पर वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी. प्रियंका के पार्टी में आने से पूरे प्रदेश पर बड़ा असर पड़ेगा. क्योंकि, एक तरफ जहां प्रियंका को कमान दी गई है वहीं पश्चिमी यूपी में ज्योतिरादित्या सिंधिया भी कांग्रेस की कमान संभालेंगे.

गुलाम नबी यूपी से ‘आजाद’
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी में कमान देने के बाद पहले से प्रभारी गुलाम नबी आजाद की छुट्टी कर दी गई है. हालांकि आजाद को हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है.

रायबरेली में जश्न का माहौल
प्रियंका को कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर पद मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है. रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर, मिठाई बांटकर प्रियंका को पद मिलने की खुशियां मनाई.

एक नजर इधर भी…

उत्तर प्रदेश में फिर उठी कमिश्नरी सिस्टम की मांग, IAS खेमें में मची खलबली!

गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर

अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त

भारत के अलावा इस देश में भी है भगवान राम की अयोध्या…

 हजरत निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं की एंट्री क्यों है बैन?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *