प्रियंका, सिंधिया ने मैराथन बैठक, लोकसभा चुनावों के लिए 25 सीटों पर कैंडिडेट तय

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों की निगाहें यूपी पर टिकी हुई है. खासकर बीजेपी और कांग्रेस, सपा-बसपा के गठबंधन के बाद अपनी रणनीति पर टिकी हुई है. कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को मिलने के बाद वह ताबड़तोड़ बैठकें करने में लगी हुई है. गुरुवार देर रात 25 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए चर्चा की.

यह भी पढ़ें : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे रफ्तार का कहर, 6 की मौत की पुष्टि

जल्द हो सकता है नामों का ऐलान
पार्टी के सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे महासचिव व पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मैराथन बैठक में 25 उम्मीदवारों के नामों का चयन हो चुका है, पार्टी की ओर से जल्द ही आधिकारिक तौर पर इन नामों का ऐलान किया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, 80 सीटों में से 25 पर मज़बूत उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर ली गई है. कहा जा रहा है कि आगे कोशिश ये है कि, जहां कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला हो वहां सपा-बसपा गठबंधन उसी लिहाज से उम्मीदवार दे. लेकिन जहां बीजेपी के सामने मुकाबले में सपा-बसपा का उम्मीदवार टक्कर में हो वहां कांग्रेस बीजेपी को हराने में मदद करने वाला उम्मीदवार दे. पार्टी फिलहाल इसी रणनीति पर आगे बढ़ रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *