कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना हमेशा से ही उनकी दादी इंदिर गांधी से की जाती है. रंग-ढंग, साड़ी पहनने का लहजा यहां तक की बोलचाल और जनता को संबोधित करने की बात में प्रियंका, बिल्कुल इंदिरा गांधी की ही छवि लगती हैं. प्रियंका ने राजनीति गलियारों में बेशक ऐसा कोई काम न किया हो या यूं कहें कि उन्हें कोई मौका न मिला हो, लेकिन लखनऊ दौरे से पहले उनके लिए एक खास तरह की सेना का गठन किया गया है. इस सेना का नाम रखा गया है कि प्रियंका सेना.
इंदिरा गांधी से हो रही है तुलना
प्रियंका गांधी सेना की तुलना उनकी दादी इंदिरा गांधी की वानर सेना से हो रही है. गुलाबी रंग की टीशर्ट में इस सेना ने लगभग 500 कार्यकर्ता हैं जो प्रियंका के लखनऊ दौरे की पूरी कमान को संभालेंगे और इस बात पर भी नजर रखेंगे कि कार्यक्रम और प्रियंका की बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके.
खास है प्रियंका सेना का स्लोगन
बता दें कि प्रियंका सेना ने एक खास तरह की गुलाबी रंग की टीशर्ट पहनी है. इस टीशर्ट पर एक खास स्लोगन लिखा हुआ है. टीशर्ट पर लिखा हुआ है, देश के सम्मान में, प्रियंका जी मैदान में. मान भी देंगे, सम्मान भी देंगे. वक्त पड़ा तो जान भी देंगे. आजतक से खास बातचीत करते हुए प्रियंका सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जन भावना है. हम सब प्रियंका जी के लिए जान भी देने के लिए तैयार हैं. अगर भारतीय राजनीति में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलेगा तो और कहां मिलेगा. महिलाओं को सम्मान देने के लिए हमने टीशर्ट का रंग गुलाबी चुना.
