प्रियंका के स्वागत के लिए सजा लखनऊ, पोस्टर्स पर लिखा- ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका गांधी’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी आज से लखनऊ दौरे पर हैं. प्रियंका के लखनऊ दौरे से पहले कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है. एक तरफ प्रियंका की गांधी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तर्ज पर प्रियंका के लिए खास सेना को तैयार किया गया है. वहीं अब प्रियंका के स्वागत के लिए लखनऊ में खास तरह के पोस्टर लगाए गए हैं.

क्या लिखा है पोस्टर्स पर…
प्रियंका के स्वागत के लिए इन पोस्टर्स पर लिखा है, ‘ मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका गांधी का लखनऊ आगम पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है.’ इस पोस्टर पर आगे लिखा गया है कि प्रियंका प्रदेश की कमान को संभालें और झूठे मक्कारों की लंका का दहन करें.

इंदिरा गांधी: आधुनिक अमेठी की जननी

राहुल और ज्योतिराज भी होंगे प्रियंका के साथ
बता दें कि प्रियंका के लखनऊ दौरे पर राहुल गांधी और ज्योतिराज सिंधिया भी मौजूद होंगे. प्रियंका लखनऊ के लोगों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बाद दिल्ली वापस आएंगी और फिर लोकसभा चुनावों की प्लानिंग करेंगी.

यह भी पढ़ें : दादी ने बनाई थी ‘वानर सेना’ और पोती ने बनाई ‘प्रियंका सेना’

तिरंगे से सजा लखनऊ कार्यालय
प्रियंका के दौरे को लेकर कार्यकर्ता कितने उत्साहित है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लखनऊ में स्थित कांग्रेस कार्यालय को तिरंगे की तर्ज पर सजाया गया है. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के पार्टी ज्वाइंन करने के स्वागत में कुछ खास संगीत और कार्यक्रमों का भी आयोजन किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *