अमेठी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि अगर उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो वह वाराणासी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने भाई के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर आईं प्रियंका ने यहां से रवाना होने से पहले यह बात कही. राहुल अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं.
प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणासी से लड़ूंगी.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणासी से चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, बस उन्हें पार्टी की अनुमति का इजाजत है.
भगवा साड़ी पहन अयोध्या पहुंची प्रियंका गांधी, हनुमान गढ़ी मंदिर में टेका मत्था
गांधी परिवार के करीबी ने भी किया था दावा
कांग्रेस परिवार के करीबी और अमेछी से कांग्रेस MLC दीपक सिंह ने बड़ा दावा किया है. दीपक सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी. पार्टी सूत्र का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की रिसर्च टीम काफी दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है.रिसर्च टीम जातीय आंकड़ों पर समीकरण साध रही है. खासकर ब्राह्मण, मुस्लिम को तो शुरू से पार्टी अपना मान रही है.
प्रियंका गांधी की पहली रैली में जोश देख आप भी कहेंगे, नेता हो तो ऐसा
