RAJSTHAN: गहलोत Vs पायलट की जंग, सोनिया गांधी हुईं गहलोत पर सख्त, ले सकती हैं बड़ा फैसला!

अन्य जिले बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

दिल्ली: राजस्थान में बदले सियासी घटनाक्रम ने मामले को दिल्ल तक घनघोर कर दिया है. गहलोत खेमे के बागी तेवरों के बाद कांग्रेस आलाकमान बेहद सख्त है और इस पूरे घटनाक्रम पर अजय माकन से लिखित रिपोर्ट मांगी है।

क्या है मामला?

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, ऐसा तनाव देगा ये तो कांग्रेस आलाकमान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. लेकिन ऐसा हो गया, पायलट को सीएम बनाने की संभावनाओं के बीच, बगावत का ऐसा बिगल बजा है कि, राजस्थान में टूट के कगार आ खड़ी हुई है कांग्रेस. दरअसल, अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के मद्देनजर एक व्यक्ति एक पद नियम में, पायलट के लिए संभावनाएं तलाशने पहुंचे दिल्ली वाले पर्यवेक्षकों के पहुंचते ही गहलोत और पायलट वाले धड़े में दंगल शुरू हो गया।

पर्यवेक्षकों के सामने बवाल!
अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी ये विधायक मिलने को राजी नहीं हुए. बल्कि, अजय माकन की बैठक के समानांतर धारीवाल के घर भी विधायकों की बैठक हुई. गहलोत के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए विधायकों ने कह दिया कि, 102 में किसी को भी बना दो सीएम…लेकिन पायलट मंजूर नहीं…आखिर अध्यक्ष बनने से पहले सीएम पद से हटाने की जल्दी क्या है ?

90 विधायकों का इस्तीफा
बदले हालात में पर्यवेक्षक परेशान और गहलोत बनाम पायलट के समर्थन में तेज हो गया सियासी घमासान. गहलोत खेमे के करीब 90 विधायकों के इस्तीफे के ऐलान से हाईकमान हलकान. रातभर चले सियासी ड्रामे का सुबह भी कोई समाधान नहीं निकलता दिखा…और तो और पर्यवेक्षक अजय माकन और खड़गे से मिलने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत से अजय माकन ने मिलने से मना कर दिया…माकन की मानें तो आलाकमान से करेंगे अनुशासन हीनता में कार्रवाई की मांग…।

बीजेपी और आप का हमला
राजस्थान के इस हंगामे और सियासी ड्रामे ने विरोधियों को भी कांग्रेस की दरारों से झांकने का मौका दे दिया…पंजाब में चौंका चुकी आप का तंज है कि, खत्म है कांग्रेस, आप है विकल्प…बीजेपी का तंज है कि, भारत जोड़ो यात्रा का मनोरंजन क्या कम था कि, राजस्थान में नौटंकी हो रही है।

अब क्या करेगी कांग्रेस?

गैरगांधी चेहरे के जरिए, कांग्रेस अध्यक्ष का कठिन सवाल हल करने में जुटी कांग्रेस के लिए राजस्थान के बगावती सिलेवस ने नया सियासी संकट पैदा कर दिया है…वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम के बीच, गहलोत के तेवर और विधायकों के ट्रेलर पर सवाल ये है कि, क्या राजस्थान में होने वाला है पंजाब पार्ट-2, क्या लिखित रिपोर्ट के बाद गहलोत पर कोई एक्शन ले सकती है कांग्रेस?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *