AAP-कांग्रेस का गुजरात-हिमाचल में पुरानी पेंशन लागू करने का वादा, क्या 2024 में पेंशन देगी BJP को टेंशन?

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

दिल्ली/लखनऊ: पुरानी पेंशन का मुद्दा एक के बाद एक राज्यों में लागू होकर निकलते हुए. अब 2024 के चुनाव की बिसात पर जाता दिखाई दे रहा है और इसी कड़ी में पुरानी पेंशन को लेकर राहुल गांधी ने किया है नया ऐलान।

“गुजरात हिमाचल में OPS देंगे”
दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए वादा किया है कि,

“पुरानी पेंशन ख़त्म कर, भाजपा ने बुज़ुर्गों को आत्मनिर्भर से निर्भर बना दिया, देश को मज़बूत करने वाले सरकारी कर्मचारियों का हक़ है: पुरानी पेंशन, हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल की। अब गुजरात में भी कांग्रेस सरकार आएगी, पुरानी पेंशन लाएगी ।

“कांग्रेस देगी पुरानी पेंशन”

हैशटैग “कांग्रेस देगी पुरानी पेंशन”  के साथ कांग्रेस के तमाम नेता पुरानी पेंशन के मुद्दे पर मुखर दिखाई दिए. प्रियंका गांधी ने भी गुजरात के साथ-साथ हिमाचल में पेंशन बहाली का वादा दोहराया…राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लागू करने के बाद कांग्रेस अब चुनावी राज्यों में पुरानी पेंशन के फॉर्मूले पर फोकस कर रही है. भूपेश बघेल ने कहा कि, हम जो कहते हैं वो करते हैं।

पंजाब में भी पुरानी पेंशन होगी लागू
2024 के चुनाव से पहल गैर बीजेपी राज्यों की सरकारें इस मुद्दे को बखूबी रंग दे रही हैं…इधर पंजाब सरकार ने भी पुरानी पेंशन लागू करने का ऐलान कर दिया. मान ने लिखा है कि, पंजाब सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू करने पर विचार कर रही है। फिलहाल इस संबंध में व्यवहार्यता और इसके तौर तरीकों पर मंथन किया जा रहा है ।

यूपी में ‘फेल’, देश में ‘खेल’?
2022 के विधानसभा चुनाव में, उत्तर प्रदेश में भले ही समाजवादी पार्टी का पुरानी पेंशन वाला ये प्रयोग सफल नहीं हो पाया था…अब विपक्षी सरकारों के इस दांव पर बीजेपी की दलील है कि, ये चुनावी जुमला है. बीजेपी कह रही है कि, नई पेंशन में तमाम सुविधाएं हैं, कर्मचारियों से बात करके इसे और अच्छा किया जाएगा।
पुरानी पेंशन 2024 में बीजेपी को देगी नई टेंशन…?

2004 में केंद्र सरकार और 2005 में यूपी सरकार ने पुरानी पेंशन पर पर्दा डालकर, नई पेंशन स्कीम का पदार्पण किया था…लेकिन इसका परिणाम ये रहा कि, सरकारी कर्मचारी अभी तक इसे अपना नहीं पाए हैं…वहीं नेताओं को अभी भी पुरानी पेंशन ही मिलती है…नई पेंशन स्कीम में भविष्य के मद्देनजर रह-रहकर पुरानी पेंशन की आवाज मुखर होती है…अब गैर बीजेपी सरकारें भी पुरानी पेंशन के मुद्दे को धार देने में लगी है…4 राज्यों में लागू होने और दूसरे राज्यों में लागू करने के वादे पर सवाल ये है कि, क्या पुरानी पेंशन, 2024 में बीजेपी को देगी नई टेंशन…?

नई और पुरानी पेंशन में क्या है अंतर…

1- पुरानी पेंशन में हर साल डीए जोड़ा जाता था

2- नई पेंशन में डीए नहीं जोड़ा जाता

पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारी का कटा हुआ पैसा सरकारी खजाने में जाता था

3- न्यू पेंशन योजना में पैसा शेयर मार्केट में लगाया जाता है

पुरानी स्कीम में रिटायर होने वाले कर्मचारी अधिकारी की आखिरी सैलरी की आधी रकम

4- आजीवन हर महीने पेंशन के तौर पर मिलती थी

न्यू पेंशन योजना में हर महीने पेंशन नहीं मिलती

5- पुरानी पेंशन में मूल वेतन का 10% जीपीएफ कटता था रिटायर होने पर कुल जमा राशि कर्मचारी को मिलती थी

नई व्यवस्था में जीपीएप अकाउंट बंद कर दिए गए हैं

कर्मचारी क्यों कर रहे हैं पेंशन का विरोध?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *