लखनऊ: हमेशा विवादों में रहने वाले दिग्गज़ नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ में अपनी सारी संपत्ति अरएसएस से जुड़ी संस्था सेवा भारती को इस्तेमाल करने के लिए दे दी.जानकारी के मुताबिक अमर सिंह ने अपना चार करोड़ का बांग्ला और दस बीघा खेत वाली ज़मीन सेवा भारती को दी है. इस ज़मीन की कुल कीमत 15 करोड़ रुपये है.हालांकि इस खबर के बारे में अमर सिंह ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.
सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार अमर सिंह चाहते है कि उनकी पैतृक ज़मीन का अच्छा और सद उपयोग हो. अमर सिंह अपने पिता की याद में कुछ करना चाहते थे और घर खाली पड़ा हुआ है. इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया कि सेवा भारती उसे ज़रूरतमंदों के लिए इस्तेमाल करे. इसी जानकारी में मिली खबर के अनुसार सेवा भरती की एक टीम इस महीने की शुरुआत में अमर सिंह के पैतृक आवास पर गयी थी.
बता दें कि अमर सिंह का जन्म आजमगढ़ के तरवा गांव की है. प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अमर सिंह ने यहां खूब विकास कार्य करवाए थे.जब वो समाजवादी पार्टी से अलग हुए तो अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकमंच नाम से एक पार्टी बनाई थी.इसके प्रचार के लिए अमर सिंह ने पद यात्रा भी निकाली मगर चुनाव में उनकी पार्टी को आजमगढ़ में कोई सफलता नहीं मिली और अब अमर सिंह का आजमगढ़ आना बेहद कम हो गया है.वः यहां एक वर्ष पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे.
यह भी पढ़ें : योगी ने बदला फैजाबाद का नाम, तो खुश हो गया मुस्लिम समुदाय!
अब संघ को लेकर अमर सिंह का रवैय्या बदल गया है. उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भगवत के तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में अमर सिंह का शामिल होना काफी चर्चा में रहा.उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी न तो कोई चुनाव हारे हैं और न ही अब कोई चुनाव हारेंगे क्योकि उन्हें हराने का दम देश के किसी नेता में नहीं है.
जबकि अभी उन्होंने अपने बयान में सपा नेता अखिलेश यादव की शादी को लेकर भी खुलासे किये थे कि किस तरह से अमर ने अखिलेश की शादी में मदद की थी.
