नई दिल्ली : देशभर में इस बार रक्षा बंधन का त्यौहार 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस के दिन मनाया जाने वाला है. यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. भाई बहन के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार सदियों से मनाया जा रहा है और इससे जुड़े तमाम किस्से और कहानियां हैं. आइए ऐसी ही पौराणिक मान्यताओं और कथाओं के बारे में जानते हैं.
श्रीकृष्ण-द्रौपदी की कथा
महाभारत में भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी की कहानी भी काफी लोकप्रिय है. जब कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया तब उनकी तर्जनी में चोट आ गई. इसके बाद द्रौपदी साड़ी फाड़कर उनकी अंगुली पर पट्टी बांधी थी. यह घटना श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन की थी. कहा जाता है कि तभी से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है
हुमायूं-कमर्वती की कथा
मुगल बादशाह हुमायूं चितौड़ पर आक्रमण करने जा रहे थे. तभी राणा सांगा की विधवा कर्मवती ने हुमायूं को राखी भेजकर रक्षा वचन ले लिया. इसके बाद हुमायूं ने चितौड़ पर आक्रमण नहीं किया. इसी राखी की खातिर हुमायूं ने आगे चलकर चितौड़ की रक्षा के लिए बहादुरशाह के विरूद्ध लड़ाई लड़ी और उसके राज्य की रक्षा की.
सिकंदर-पुरू की कहानी
सिकंदर की पत्नी ने अपने पति के सबसे बड़े शत्रु पुरूवास उर्फ राजा पोरस को राखी बांधकर अपना मुंहबोला भाई बनाया था. इसके बदले उन्होंने अपने पति की जान की हिफाजत मांगी थी. पुरूवास ने युद्ध के दौरान सिकंदर को जीवनदान दिया. यही नहीं सिकंदर और पोरस ने युद्ध से पहले रक्षा-सूत्र की अदला-बदली की थी.
भविष्य पुराण की कथा
देवता 12 सालों तक युद्ध लड़ने के बाद भी दानवों पर जीत नहीं हासिल कर पाए. इसके बाद इंद्र हार के डर से दुखी होकर देवगुरु बृहस्पति के पास गए. उनके सुझाव पर इंद्र की पत्नी महारानी शची ने श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से व्रत करके रक्षा सूत्र तैयार किए. फिर इंद्राणी ने वह सूत्र इंद्र की दाहिनी कलाई में बांधा और समस्त देवताओं की दानवों पर विजय हुई. यह रक्षा विधान श्रवण मास की पूर्णिमा को संपन्न किया गया था.
एक नजर इधर भी….
…जब सोनभद्र घटना के पीड़ित परिवारों से मिलकर रो पड़ी प्रियंका गांधी, देखिए VIDEO
सोनिया गांधी के लिए सिर मुंडवाने की सुषमा ने खाई थी कसम, ये है इस कहानी का राज
पिकप भवन में लगी आग पर बोले योगी आदित्यनाथ, सब साजिश से करवाया जा रहा है
Special: 25 साल की उम्र में बनी थीं मंत्री, ऐसे तय किया वकील से विदेश मंत्री तक का सफर
