आजम खान पर भड़की जया प्रदा, कहा- ‘कैसे भाई हैं, जो मुझे नाचने वाली बुलाते हैं’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : बॉलीवुड की जीना-मानी अभिनेत्री जया प्रदा बीजेपी में शामिल होने के बाद. रामपुर की गलियों में कमल खिलाने की कवायद शुरु कर दी हैं. रविवार को मौसम की गर्माहट के बीच रामपुर का सियासी ताप भी परवान चढ गया.शहर से लेकर देहात तक राजनीति गरमाई रही. ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा लोगों के बीच बीजेपी में जान फूंकती नज़र आयी.

शहर में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया.तो देहात में सपा प्रत्याशी एवं शहर विधायक मोहम्मद आजम खां ने रोड शो किया.दोनों के ही रोड शो में कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिखे और दोनों पर ही जगह-जगह फूलों की बारिश हुई.ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है. जहां रामपुर में एक तरफ फिल्मी सितार टिम-टिमा रहा है.

भारत के अलावा इस देश में भी है भगवान राम की अयोध्या…

वहीं दूसरी तरफ तेज तर्रार सपा प्रत्याशी एवं शहर विधायक मोहम्मद आजम खां इस मैदाने जंग में उतरे हुए हैं.जिससे यहां पर कांटे की टक्कर लगी हुई है.जया प्रदा रोड शो के जरिए लोगों से मुलाकात कर रामपुर की गलियों में कमल खिलाने में लगी हुई हैं.औऱ साथ ही यहां के लोगों से अपना पुराना रिश्ता जोड़ रही हैं.इंट्रस्टिंग बात तो ये कि सियासत में ये सिर्फ इत्तफाक नहीं की दोपहर को बीजेपी में शामिल हो और शाम होते-होते पार्टी अपने मौजूदा सांसद का टिकट काट कर किसी औऱ को टिकट थमा दे लेकिन ऐसा जया प्रदा के साथ हुआ. बिल्कुल सिलवर स्क्रीन की पहले से तैयार स्क्रीप्ट की तरह और ऐसा होने के बाद अब जया प्रदा रामपुर की गलियों में एक-एक वोट जोड़ने में लगी हुई हैं.

फिलहाल बीजेपी का ये मास्टर स्ट्रोक सपा पर भारी पड़ सकता है.क्योंकि अब जया अपने टक्कर साथी आजम खां पर गरजना शुरू कर दी हैं.दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा ने रविवार को उत्सव पैलेस में आयोजित ‘में हूं चौकीदार’ कार्यक्रम में शिरकत की. जहां उन्होंने मंच पर पहुंचने के बाद इशारों ही इशारों में आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मैं पहले वाली जयाप्रदा नहीं हूं. अब अगर कोई बदसलूकी करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

चुनावी जनसभा में छलका मेनका का दर्द, कहा- ‘पति संजय गांधी की मौत के बाद ऐसे जिंदा रखा नाम’

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि आज मैं पहले से बहुत ज्यादा खुश हूं. इसलिए खुश हूं कि घर वापस आ गयी हूं. जयाप्रदा ने कहा मुझे कोई कुछ भी कहे, अब मुझमें बहुत ताकत है. कोई मेरे सामने आकर भी मुझे अभद्र नाम से बुलाए तो भी मुझे कोई परवाह नहीं है.

फिलहाल अपने रोड शो में जया प्रदा ने कहा कि मुझे रामपुर में बहुत काम करना है.आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट से 2004 और 2009 में जया प्रदा जीतकर लोकसभा पहुंच चुकी हैं.लेकिन तब वो समाजवादी पार्टी की साइकल पर सवार थीं.और अब बीजेपी के टिकप पर रामपुर के सियासी अखाड़े में हैं.जहां उनकी टक्कर है आजम खां से.रामपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार और जया प्रदा के पुराने दुश्मन आजम खां औऱ जया की दुश्मनी जग जाहिर है तो अब ये आने वाला वक्त बताएगा कि इस एलान-ए जंग में किसका होगा रामपुर.

यूट्यूब से जुड़ने के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *