कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिन्दू धर्म में काफी ख़ास माना जाता है. बताते हैं कि इस दिन श्रष्टि के पालनहार विष्णु भगवान के आंठवे अवतार ने मथुरा में जन्म लिया था. हालांकि इस बार लोग जन्माष्टमी की तारीख को लेकर काफी असमंजस में है. कोई इसे 23 अगस्त को बता रहा है तो कोई 24 अगस्त की तारीख की बात कर रहा है.

दरअसल कृष्ण भगवान ने भादौं माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था. जिसमें अष्टमी 23 तारीख को है और रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त से आरंभ होगा. इसलिए अपनी श्रद्धानुसार इस बार इनमें से किसी एक दिन त्यौहार को मनाया जाएगा. लोग इस दिन अच्छे से कृष्ण भगवान के मंदिर की सफाई करके साज सज्जा करते हैं. इस दिन झाड़ू का भी विशेष महत्व माना गया है. दरअसल झाड़ू का उपयोग घर की दरिद्रता को दूर करने के लिए किया जाता है और सफाई का भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मी से भी अनूठा संबंध है. इसलिए आपको जन्माष्टमी के लिए झाड़ू से जुड़ी कुछ ख़ास बातों का जान लेना बहुत ही ज़रूरी है.
मुख्य द्वार पर न रखें झाड़ू
गलती से भी कभी झाड़ू को घर के मुख्य द्वार पर रखने की भूल न करें. इससे घर में दरिद्रता का आगमन होता है. इससे मां लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है. घर में नकारात्मक ऊर्जा से आपके पूजा करते समय नकारात्मक विचार भी उत्पन्न होंगे. जो आपके भगवान की भक्ति में लीन होने में बाधा बनने का काम करेंगे. इसलिए हमेशा झाड़ू को स्टोररूम या उसके यथास्थान पर ही रखें.

सूर्यास्त के बाद न लगाएं झाड़ू
पुराणों में ये बात बताई गई है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. इससे आपकी धन की आय पर प्रभाव पड़ता है. सूर्यास्त के बाद आप जब भी झाडू लगाएं तो उस कूड़े या मिट्टी को घर के बाहर न फेंके. इसको कहीं एक जगह पर कूड़ेदान में ही रख दें और सुबह होने पर बाहर फेंक दें. माना जाता है कि शाम के समय मिट्टी घर के बाहर फेंकने से लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश कर जाती है.
जानवर को न मारे झाड़ू
श्रीकृष्ण की कथाओं में इस बात का जिक्र है कि भगवान पशुओं से बेहद प्रेम करते थे. वो उपवन में गाय भैंसों के साथ खेल खेल के बड़े हुए थे. यानि उनका बचपन जानवरों के समीप व्यतीत हुआ था. पर आज के समय में कई लोग जानवरों को भगाने के लिए उन्हें झाड़ू से मारते हैं. लेकिन ऐसा कतई न करें. इससे भगवान कृष्ण की कृपा आप पर नहीं बरसेगी. और आपको मनवांछित फल भी नहीं मिलेगा.
एक नजर इधर भी…
अयोध्या से बहुत बड़ी खबर, मुसलमानों ने शुरु की कारसेवा
सिर्फ अखिलेश नहीं बल्कि इन मंत्रियों से भी छिनी जाएगी Z सिक्योरिटी, देखिए पूरी लिस्ट
राम मंदिर मामले पर रोजाना सुनवाई के फैसले से खुश होकर योगी अयोध्या को दे रहे ये सौगात
गंगा जल की तरह नागा साधु के चरण रज को संभाल कर रखते हैं श्रद्धालु, माना जाता है शुभ
