Rashifal 05 Aug 2021: आर्थिक सफलता लेकर आया है गुरुवार, इन राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी

धर्मकर्म होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष राशिफल (Mesh rasifal 5 August 2021)

अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो. प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है. अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है.

वृष राशिफल (Vrasabha Rashifal, 5 August 2021)

अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें. आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 5 August 2021)

अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है. रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है. सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है. कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 5 August 2021)

प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें. संयम और साहस का दामन थामे रखें. ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है. सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएं और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 5 August 2021)

कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएं. एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं. आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं. आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 5 August 2021)

आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा. कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है. रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है. अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करियर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 5 August 2021)

मुसीबत के वक़्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी. आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं. यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है. जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है. दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे. यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 5 August 2021)

आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे. इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें. कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिया का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है. अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 5 August 2021)

यथार्थवादी रवैया अपनाएं और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएं, उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद न करें. जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं. आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा. दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा.

मकर राशिफल (Makar rashifal, 5 August 2021)

दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे. छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे. मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए.

कुंभ राशिफल (Kumbh rashifal, 5 August 2021)

दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी. आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं. कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है.

मीन राशिफल (Meen rashifal, 5 August 2021)

आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे. अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी. आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है. आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *