डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों के लिए की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह अपने पुलिस विभाग में व्यवस्था सुधारने की दशा में दिन-रात प्रयासरत है. पुलिस विभाग में बढ़ती आत्महत्याओं की घटना के बाद डीजीपी खुद पुलिस कर्मियों की काउंसलिंग कर रहे हैं. पुलिसकर्मियो के हालात सुधारने को लगातार निर्देश दे रहे हैं. एक दिन पहले ही लखनऊ में पुलिसकर्मियों की सहायता के लिए एक नंबर जारी किया गया. और अब तमाम आलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और जरुरी निर्देश दिए.

1-एडीजी, आईजी, डीआईजी और कप्तानों के साथ डीजीपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

2-पुलिसकर्मियों की लगातार आत्महत्या की घटनाओं पर अफसरों को दिए सख्त निर्देश

3- सेवा सम्बन्धी प्रकरण, सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद,पारिवारिक विवाद, अन्य को जिले स्तर पर त्वरित रूप से निपटाने के निर्देश

4- जिले पर पुलिस कर्मियों की समस्याओं के हिसाब से अलग अलग अधिकारी नामित

5- पुलिसकर्मियों की समस्या का समाधान कर संबंधित अधिकारी मोबाइल पर करेगा सूचित

6- एडीजी पुलिस मुख्यालय,पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण के पास गठित समस्या निराकरण सेल में समस्याएं रखने के निर्देश

7- पीड़ित पुलिसकर्मी सीधे मुख्यालय को भी प्रेषित कर सकता है अपनी समस्या: डीजीपी

8-अवसाद ग्रस्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निस्तारण समेत सुविधाएं और इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश

9- गम्भीर रूप से अस्वस्थ कार्मिकों के सम्बन्ध में चिकित्सा प्रतिपूर्ति और डेटाबेस तैयार करने के निर्देश

10- अवसाद में दिखने वाले कर्मियों के लिए मनोवैज्ञानिकों से परामर्श कराने के निर्देश

11- जिलावार सुयोग्य मनोवैज्ञानिकों का पैनल बनाकर समय-समय पर काउंसलिंग कराने के निर्देश

12- सभी एडीजी को पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और सेवा संबंधी मामलों पर सुझाव 3 दिन में भेजने के निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *