नई दिल्ली : नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है.

मेष – दिन अच्छा है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संचार साधनों से फायदा हो सकता है. आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी और निपट भी जाएंगी. समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे.

वृष – कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार या मौके हैं. लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है. कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी. करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं.

मिथुन – खास काम थोड़ा रुक कर करें तो आपके लिए अच्छा है. अपनाव्यवहार लचीला रखने की कोशिश करें. इससे आपको फायदा हो सकता है.

कर्क – नौकरी और बिजनेस के मामले सुलझ जाएंगे. साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे. आमदनी और पद लाभ हो सकता है. नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे.
सिंह – आपकी कोशिशें कारगर साबित होंगी. पार्टनर और नजदीकी दोस्तों के साथ रोचक बातचीत होगी. आसपास के धार्मिक याराजनीतिक घटनाक्रमों से आपको फायदा हो सकता है.
कन्या – घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है. नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा. कोई मकान या प्लॉट खरीदने का कोई काम शुरू किया तो सफल हो जाएंगे.
तुला – कुछ नया सीखने या किसी चुनौती से निपटने का मौका आपको मिल सकता है. ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है.
वृश्चिक – आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. धार्मिक और सामाजिक काम के लिए समय निकाल लेंगे. परिवार के साथ समय बीतेगा.
धनु – पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ अवसर मिलेंगे. कई दिनों से आप जो प्लानिंग कर रहे हैं. आज आप उस पर काम भी शुरू कर सकते हैं.
मकर – आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. बिजनेस में कुछ बदलाव का मन बन सकता है. राजनीतिक क्षेत्र में भी समय अच्छा है.
कुंभ – आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है. आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

मीन – ये बदलाव भी आज जरूरी है और आपके लिए सकारात्मक भी रहेगा. पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की संभावना बन रही है.
