कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही मिलेगा राशन! यहां लागू हुई योजना

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़. देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) को बढ़ावा देने के लिए अब सख्त कदम उठाने की शुरुआत हो गई है. देश के कई राज्यों में सभी नागरिकों को कोविड-19 टीकाकरण (Covid- 19 Vaccination) लगवाने के लिए अब केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारों ने भी सख्त कदम उठाने की शुरुआत कर दी है. देश के कई राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस (DL), आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card), पासपोर्ट (Passport) बनाने में कोरोना का टीका अनिवार्य करने के बाद अब राशन (Ration) देने में भी यह प्रक्रिया अपनाने की शुरुआत हो गई है.

यूपी के अलीगढ़ में अब कोरोना वैक्सीनेशन लगवा चुके लोगों को ही राशन मिलेगा. अब कोविड टीकाकरण का सर्टिफिकेट (Corona Vaccination Certificate) दिखाने के बाद ही राशन देने की प्रक्रिया यूपी के अलीगढ़ में शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ेंः- केंद्र ने वापस लिए तीन कृषि कानून… तो अखिलेश हुए परेशान?

बता दें कि कुछ दिन पहले ही यूपी के गाजियाबाद में परिवहन कार्यलय (RTO) में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए या नवीनीकरण कराने समेत अन्य कामों के लिए कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया था. अगर किसी व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई तो उसका किसी भी तरह का काम आरटीओ में नहीं किया जाएगा. इसी तरह अब राशन देने में भी नियम लागू कर दिया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *