नई दिल्ली : कुछ दिनों बाद सर्दी शुरू होने वाली है जिसका सीधा असर आपके बालों पर और त्वचा पर पड़ेगा. बदलते मौसम में अक्सर बीमारियों का खतरा बना रहता है. साथ ही बालों और स्किन को भी कई सारी परेशानियों का सामना करता पड़ता है. हमारी स्किन के साथ-साथ बालों को ध्यान भी रखना बहुत जरूरी होता है. बालों की समस्या की बात करें तो सबसे पहले डेंड्रफ से हम बहुत परेशान रहते हैं. इससे हमारे सिर में खुजली की भी शिकायत रहती है. इसलिए इससे छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू चीजों बताएंगे.
नींबू
सिर में डेंड्रफ और उससे होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए नींबू सबसे अच्छा इलाज होता है. इसके लिए सबसे पहले 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच नींबू के रस को मिलाकर अपने बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं. उसके बाद में अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें. ऐसा हफ्ते में दो बार करने से कुछ ही दिनों में आपको खुजली की समस्या से निजात मिल जाएगी.
बेकिंग सोडा
2 चम्मच बेकिंग सोडे लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें. जिसके बाद हल्के हाथों से इस पेस्ट को बालों पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. जिसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें.
मेथी
इसके खुजली की समस्या से निजात पाने के लिए आप मेथी दाने और राई का उपयोग कर सकते हैं. जिसके लिए आपको सबसे पहले मेथी दाने और राई का मिलाकर पेस्ट बनाकर अपने बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं. जिसके बाद अपने बालों को सादा पानी से धो लें.
अरंडी का तेल
एक चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच सरसों का तेल और 1 चम्मच नारियल के तेल को मिक्स कर लें. फिर इससे अपने बालों में मसाज करें. रातभर इस तेल को बालों में लगा रहने दें. जिसके बाद सुबह उठकर अपने बालों को ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें.
