आज 3 राशि के जातकों पर बरसेगी मां काली की कृपा, बरसेगा धन

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता है. वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 05 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष- आज आपका रूका हुआ धन मिलने की संभावना हैं. स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी बरते. आज के दिन आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति की राह पर चलेंगे. जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना हैं.

वृष- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा. आप आज काफी ऊर्जा और तरोताज़गी महसूस करेंगे. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा हैं.

मिथुन- किसी भी विवाद में पड़ने से बचे. राजकीय कार्यों में लाभ मिलने के संकेत है. मित्रों के साथ दूर की यात्रा का योग नज़र आ रहा है. कोई भी कार्य करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूले.

कर्क- आज के दिन व्यापार में नए अवसर मिल सकते है. किसी पर अधिक भरोसा ना करें. माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखे. शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलने के आसार हैं.

सिंह- अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलने के आसार हैं. आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं. पैसों का लेन-देन करने से बचें.

कन्या- हर परिस्थिति में जीवनसाथी का आज आपको साथ मिलेगा. भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे. दूर की यात्रा करने से बचे. अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे.

तुला- आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है. दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. फिजूलखर्च करने के चलते आर्थिक स्थिति डामाडोल रहेगी. आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार हैं.

वृश्चिक- प्रेम सम्बन्ध आज नई रिश्तेदारी में बदल सकते हैं. ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आज दिन शुभ है. व्यवसाय के क्षेत्र में सहयोगियों की सहायता से लाभ मिलने के संकेत है. कार्यों में आलस्य करने से बचें.

धनु- आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी. बेकार की गतिविधियों पर ध्यान न दे। आज का दिन शुभमय हैं. कोर्ट कचहरी से जुड़े विवादों से दूर रहे. आराम करने के लिए पर्याप्त समय लेने की जरूरत है. माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें.

मकर- परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं. प्रेम संबंधों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं. आज के दिन कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता हैं. विदेश से शुभ सूचना मिलने के आसार है.

कुंभ- गृहों की स्थिति अनुकूल रहेगी. अपनी योग्यता को साबित करने के लिए आपको बेहतर अवसर मिलेंगे. अनजान लोगों आज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. नौकरी के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है.

मीन- आज आपके प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होंगे. आज के दिन हर क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे. परिवार में आपसी मतभेद से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं.

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *