उपेंद्र कुशवाहा ने NDA को कहा बाय-बाय विपक्ष का बनेंगे हिस्सा!

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में पूछा विपक्ष जुटा हुआ है. विपक्ष लगातार सरकार पर हावी होने की कोशिश कर रही है. इसी बीच सभी विपक्षी नेता दिल्ली में महागठबंधन की बैठक कर रहे हैं. विपक्ष की बैठक से पहले केंद्र की सत्तासीन बीजेपी सरकार को बड़ा झटका लगा है. लंबे समय से नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंप दिया है.

विपक्ष की बैठक में लेंगे हिस्सा
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी को इस्तीफा सौंपने के बाद कुशवाहा विपक्ष की बैठक में शामिल हो सकते हैं.

अपनी राजनीतिक पार्टी से लोकसभा चुनावों में ताल ठोंकेगे प्रवीण तोगड़िया, कांग्रेस-बीजेपी के लिए बनेंगे चुनौती?

अगर कुशवाहा विपक्ष की बैठक में शामिल होते हैं तो यह बीजेपी को 440 वोल्ट के झटके के समान माना जाएगा. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार की राजनीति में बीजेपी के मुख्य चेहरों में आते हैं.

शरद यादव के साथ करें विलय
शरद यादव के एनडीए को बॉय-बॉय कहने के बाद इस बात की अटकलें काफी तेज हो गई हैं कि कुशवाहा अपनी अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल में विलय कर सकते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुशवाहा लगातार नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू से संपर्क बनाए हुए हैं और सोमवार को ही पटना से कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *