दिल्ली में दुनिया का सबसे छोटा मकान, 6 गज में बसतीं हैं 5 जिंदगियां

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बना 6 गज का एक मकान पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. मात्र 6 गज की जमीन पर पांच लोगों का परिवार कैसे रह रहा है इसकी कल्पना क्या कोई कर सकता है?  लेकिन, यह सच है. संत नगर की मेन मार्केट से होते हुए चौधरी डेयरी से दाहिनी तरफ मुड़ने पर गली के आखिर में 6 गज जमीन पर बना मकान दिखाई देता है.

मजदूर ने बनाया खुद का मकान
घर के मालिक के बाते में बताया जाता है कि घऱ का मालिक एक मजदूर था, बाद में उसने कारीगरी शुरु की तो उसी कारीगर ने 6 गज जमीन खरीद कर अपने लिए शानदार और बुराड़ी के लिए अजूबा मकान बना डाला. बाद में उसने ये मकान अरुण कुमार नाम के एक व्यक्ति को बेच दिया.

अंदर से कैसा बना है मकान
अगर छोटे से मकान के अंदर की बात करें तों तीन मंजिला इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर फर्स्ट फ्लोर के लिए जाने का रास्ता है और साथ में वॉशरूम है. अगर आप सेकेंड फ्लोर पर जाएंगे तो यहां एक बेडरूम और उससे सटा एक वॉशरूम नजर आएगा. बेडरूम से ही दूसरी मंजिल के लिए रास्ता निकला हुआ है. पहली मंजिल पर पहुंचते ही एक बेड आपको नजर आएगा. इस बेड को मकान मालिक ने कमरे के अंदर ही बनवाया था. तब से अब तक वो बेड उस कमरे की शोभा बढ़ा रहा है. पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने पर वहां पूजा और किचन दोनों के सामान नजर आएंगे. मकान के टॉप फ्लोर पर टॉइलट और बाथरूम बना है. जबकि सबसे ऊपर पानी की टंकी रखी है.

5 पिलर पर टिका है मकान
यह घर पांच पिलर पर टिका हुआ है. घर की एक ही तरफ पांच खिड़कियां खुलती हैं. 6 गज जमीन में बना ये मकान बताता है कि इंसान छोटे से मकान में भी अपनी जिंदगी गुजार सकता है. कारीगरों और शिल्पकारों को इस मकान को एक उदाहरण के रूप में लेना चाहिए.

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *