भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग का नियम बदला, अब ये होगा प्रोसेस

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : एक जगह से दूसरी जगह सफर करने के लिए हम सभी तरह-तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, अपनी जेब और समय के मुताबिक ही तय करते हैं कि किसी गाड़ी से जाना सही रहेगा. जहां कई लोग यात्र करने के लिए भारतीय रेलवे को अपनी पहली पसंद मानते हैं, वहीं भारतीय रेलवे भी अपने ग्राहकों के लिए आए-दिन टिकट बुकिंग पर कई तरह के ऑफर देता है. इसके अलावा जिन यात्रियों का अचानक से यात्रा पर जाना पड़ जाता है, उनके लिए भी रेलवे तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध होती है. आज हम आपको तत्काल टिकट बुकिंग के समय में जो-जो बदलाव हुए वो बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं.

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक IRCTC तत्काल बुकिंग पर पहले आओ-पहले पाओ के लिए प्रीमियम शुल्क के पेमेंट पर उपलब्ध है. वहीं भारतीय रेलवे ने तत्काल शुल्क के दूसरे कैटेगरी के लिए मूल किराया 10 फीसदी और अन्य सभी वर्गों के लिए मूल किराया 30 फीसदी तक तय किया गया है. रोजाना सुबह 10 बजे तत्काल-AC क्लास के लिए और यात्रा की तय तारीख से एक दिन पहले तत्काल गैर-AC क्लास के लिए 11 बजे टिकट की बुकिंग की जाती है.

आपको बता दें कि 7 मई से रेलवे ने तत्काल टिकट की बुकिंग के समय में कुछ बदलाव किए हैं. जिसके चलते 19 स्टेशनों पर सुबह 11 की बजाए सुबह 11.30 बजे से टिकट मिलेंगी. अब आप सुबह 10 से 12:00 बजे तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं.

यहां समझें किराया
अगर आप आईआरसीटीसी द्वारा टिकट बुक करोंगे तो दूसरी श्रेणी के लिए कम से कम किराया 10 रुपये और ज्यादा से ज्यादा तत्काल शुल्क 15 रुपये है. वहीं स्लीपर क्लास पर कम से कम किराया 90 रुपये और ज्यादा किराया 175 रुपये है. इसके अलावा AC चेयर क्लास पर कम से कम 100 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये किराया है, एसी 3 Tier का किराया कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 350 रुपये है. AC 2 Tier का किराया न्यूनतम 300 और अधिकतम 400 रुपये है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *