चुनाव में ग्लैमर का तड़का, मां को जिताने मैदान में उतरी दबंग गर्ल

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : राजधानी लखनऊ से गठबंधन की प्रत्याशी और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मैदान में हैं, उनके सामने बीजेपी से राजनाथ सिंह और कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं, लखनऊ की मुकाबला दिलचस्प हो गया है लिहाजा कोई भी प्रत्याशी प्रचार में कसर नहीं छोड़ना चाहता, गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा का पूरा परिवार उनको जिताने लखनऊ में जुटा हुआ है, पहले पति आए, अब उनकी बेटी और बॉलीवुड में दबंग गर्ल नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा भी चुनाव प्रचार करने लखनऊ पहुंची

राजनीति में ग्लैमर का तड़का

लखनऊ में पूनम सिन्हा ने नामांकन के बाद रोड शो किया जिसमें उनके साथ डिंपल यादव और सोनाक्षी सिन्हा मौजूद रहे, ग्लैमर और राजनीति के घालमेल वाला यह रोड शो धीरे-धीरे जब मुस्लिम बहुल पुराने लखनऊ में पहुंचा तो लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सोनाक्षी के रथ के साथ हजारों की संख्या में समाजवादियों का हुजूम चल रहा था. लगभग छह किलोमीटर लंबा रोड शो लखनऊ के तीन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा. मशहूर अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी, बेटे व बेटी के साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे कतारों में और अपनी-अपनी छतों पर खड़े दिखे.

तारों में फंसा मेगा रोड शो

हालांकि सोनाक्षी का रथ जैसे ही कैसरबाग पहुंचा तो बिजली के तारों के मकड़जाल में रथ फंस गया. तभी रथ पर सवार सुरक्षा गार्डो ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाया. उसके बाद रथ आगे बढ़ा. इसके चलते कैसरबाग, बीएन रोड, लाटूश रोड, कैंट रोड और बारादरी रोड पर भीषण जाम लग गया.बता दें कि पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत की है, इस दौरान उन्होंने अपनी मां के लिए लखनऊवासियों से वोट मांगे

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *