लखनऊ: 30तारीख उम्मीदवारों के ऐलान की अंतिम तारीख है लिहाजा सभी सियासी दल एकदम से सक्रिय दिख रहे हैं. उत्तर प्रदेश में होने वाले 11 सीटों के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कुछ और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
सपा ने उतारे ये उम्मीदवार

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा में बीजेपी अभी तक पीछे चल रही थी. लेकिन हमीरपुर उपचुनाव परिणाम से गदगद बीजेपी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. बीजेपी 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. 11 में से 10 पर बीजेपी और 1 सीट (प्रतापगढ़ सदर) पर अपना दल का उम्मीदवार उतारा जाएगा.
बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट
गंगोह – कीरत सिंह
रामपुर – भारत भूषण गुप्ता
इगलास – राजकुमार सहयोगी
लखनऊ कैंट – सुरेश तिवारी
गोविंदनगर – सुरेंद्र मैथानी
मानिकपुर – आनंद शुक्ला
जैदपुर – अम्बरीष रावत
जलालपुर- राजेश सिंह
बलहा – सरोज सोनकर
घोषी – विजय राजभर

