नई दिल्ली/लखनऊ: मोटर व्हीकल एक्ट के बाद चालान को लेकर देश में ऐसा खौप का आलम है कि, लोग अफवाह को भी सच मानकर सहम रहे हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चालान को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं. कोई कह रहा है कि, आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट पहनने पर चालान कट रहा है, कोई लिख रहा है कि, शर्ट के बटन खुले होने पर फलानी जगह चालान काट दिया.
कोई लिख रहा है कि, लूंगी-बनियान पहनकर गाड़ी चलाने वालों का चालान कटेगा और तो और चप्पल पहन कर चालान काटने की बात सबसे ज्या कही जा रही है. चप्पल वाले चालान को सुनकर लोग गुस्सा भी जाहिर करते दिखे कि, क्या हर काम के लिए जूते पहन कर ही बाहर जाएं. इधर लगातार बढ़ती इन अफवाहों के मद्देनगर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फिर सामने आए हैं.
यह भी पढ़ेंः तवायफ के कोठे से मिट्टी लाकर बनती है माता की प्रतिमा, तो वो भी हमारे समाज का हिस्सा ही हुई ना
नितिन गडकरी बोले अफवाहों पर ना दें ध्यान
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘इंटरनेट पर बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं. उनमें बहुत सारी बातें सच नहीं हैं. इसलिए आप लोग अफवाहों से सावधान रहिए’ उन्होंने तमाम बातों को बिंदुवार समझाते हुए लिखा है कि, आधी बांह, खुले बटन, लूंगी-बनिया, चप्पल या गाड़ी के शीशे गंदे होने पर कोई चालान नहीं है. इनमें ट्रैफिक पुलिस चालान नहीं काट सकती. नए व्हाकल एक्ट में भी इन पर जुर्माने का प्रावधान नहीं है.
