लखनऊः लोकसभा चुनावों से पहले बसपा के साथ गठबंठधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिस का लुक बदल दिया है. लोकसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आरएलडी के पोस्टर को जगह दी गई है.
ऐसे लगा है पोस्टर
ऊपर दी गई तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहले आरएलडी का पोस्टर है, फिर समाजवादी पार्टी का और आखिर में बसपा का पोस्टर लगाया गया है. पार्टी के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर आरएलडी के आधिकारिक विलय से पहले लगाए गए.
